राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे

राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे

राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 12, 2022 1:14 pm IST

जयपुर, 12 फरवरी (भाषा) राजस्थान में कई स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी है और रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात राज्य के करौली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि बीती रात को न्यूनतम तापमान अंता में 5.1 डिग्री, अलवर में 5.2 डिग्री, चुरू में 5.9 डिग्री, जालोर में 6.3 डिग्री, डबोक में 6.4 डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, नागौर में 6.9 दर्ज रहा।

जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 9.4 दर्ज किया गया। वहीं राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में