Kurukshetra LNJP Hospital Crime News : इलाज के बहाने चैंबर में बुलाकर नाबालिग मरीज से हैवानियत! ब्लीडिंग होने पर खुली डॉक्टर की पोल, 9 साल पहले भी किया था ये काम

इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक नाबालिग ने कंसल्टेंट डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, वहीं आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आया है।

Kurukshetra LNJP Hospital Crime News : इलाज के बहाने चैंबर में बुलाकर नाबालिग मरीज से हैवानियत! ब्लीडिंग होने पर खुली डॉक्टर की पोल, 9 साल पहले भी किया था ये काम

Kurukshetra LNJP Hospital Crime News / Image Source : X

Modified Date: June 2, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: June 2, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • इलाज के लिए भर्ती नाबालिग ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए
  • इलाज के लिए भर्ती नाबालिग ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए
  • जांच में आरोपी के खिलाफ पुराना मामला भी सामने आया

कुरुक्षेत्र : Kurukshetra LNJP Hospital Crime News :  हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) सरकारी अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन के इलाज के लिए भर्ती हुई 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ अस्पताल के ही एक कंसल्टेंट डॉक्टर द्वारा बार-बार यौन उत्पीड़न और बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग के प्राइवेट पार्ट को छुआ

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीते 29 मई को पेट दर्द की शिकायत लेकर LNJP जिला सिविल अस्पताल आई थी, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद उसे ओपीडी के महिला वॉर्ड में एडमिट किया गया था। Haryana Government Dismissed LNJP Doctor पीड़िता का आरोप है कि ओपीडी चैंबर में तैनात कंसल्टेंट डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ने पहले उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और फिर इलाज के बहाने कई बार उसके साथ सेक्सुअल असॉल्ट किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस हैवानियत के कारण नाबालिग लड़की को भारी ब्लीडिंग होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। लड़की की हालत खराब होते देख आरोपी डॉक्टर वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में लड़की को इमरजेंसी वॉर्ड में शिफ्ट किया गया, जहाँ उसने सीनियर डॉक्टरों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor Girl Harassment Case Kurukshetra 2017 में भी महिला के साथ की रेप की कोशिश

आपको बता दें की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा पहले प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर रह चुका था और रिटायरमेंट के बाद अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर सेवाएं दे रहा था। घटना के बाद हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि आरोपी डॉक्टर ने 2017 में भी एक महिला को नशीला इंजेक्शन देकर रेप करने के आरोप में जेल जा चुका था, हालांकि बाद में वह कोर्ट से बरी हो गया था। फिलहाल, कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है और अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में पीड़िता का इलाज जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..