वैष्णो देवी भवन में ऐसा क्या हुआ कि मच गई भगदड़, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया खुलासा, कही ये बात

बताया कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण भगदड़ की स्थिति बनी जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई।

वैष्णो देवी भवन में ऐसा क्या हुआ कि मच गई भगदड़, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया खुलासा, कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 1, 2022 11:36 am IST

जम्मू,  (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया।

सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुछ युवा लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और कुछ ही सेकंड के भीतर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें:  आखिर कंफ्यूज क्यों है इमरती देवी? पता ही नहीं करना क्या है… प्रह्लाद पटेल ने कसा तंज

उन्होंने कहा, “पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी तथा भीड़ में व्यवस्था तुरंत बहाल कर ली गई लेकिन उस वक्त तक नुकसान हो चुका था।”

यह भी पढ़ें:  आज रिटायर हो रहे हैं IPS RK Vij, कहा- पुलिस विभाग, पुलिस कर्मचारियों और जवानों के लिए करते रहेंगे काम

पुलिस प्रमुख ने कहा, “घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।” उन्होंने बताया कि घटना में 15 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: देवव्रत सिंह की पत्नी विभा ने सुरक्षा के लिए DGP को लिखा पत्र, कहा- सुनियोजित ढंग से हुआ मेरे ऊपर हमला


लेखक के बारे में