दनकौर में बदमाशों ने पिता-पुत्र से एक लाख रुपये लूटे

Ads

दनकौर में बदमाशों ने पिता-पुत्र से एक लाख रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - October 27, 2021 / 08:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नोएडा, 27 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने बुधवार को पिता-पुत्र के से एक लाख रुपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव चपर गढ़ के रहनेवाले सोहनपाल अपने बेटे के साथ आज बैंक से एक लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस- वे के सर्विस रोड से अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गौर सिटी के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा उनसे एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। पांडे ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं नेत्रपाल

नेत्रपाल