मिदनापुर में मोदी का टीएमसी पर हमला- कहा बंगाल में सिंडिकेट का राज, चढ़ावा दिए बिना कुछ नहीं होता

Ads

मिदनापुर में मोदी का टीएमसी पर हमला- कहा बंगाल में सिंडिकेट का राज, चढ़ावा दिए बिना कुछ नहीं होता

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 08:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ममता बैनर्जी के गढ़ में पहुंचकर उन पर निशाना साधा। मिदनापुर में आमसभा के दौरान उन्होंने बांग्ला में अपने भाषाण की शुरुआत करते हुए टीएमसी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि  पश्चिम बंगाल का हाल बेहाल हो चुका है। बंगाल में कुछ भी करना मुश्किल हो गया है। यहां सिंडेकेट को चढ़ावा दिए बिना कोई काम नहीं होता है। इसके बिना कॉलेज में दाखिला तक नहीं होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि क्या बंगाल में लेफ्ट से मुक्ति इसी मसीबत के लिए आई थी। उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि दशकों के वामपंथी शासन ने पश्चिम बंगाल को जिस हाल में पहुंचाया, आज बंगाल की हालात उससे भी बदतर होती जा रही है।

पीएम मोदी ने हाल ही बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आतंक, हिंसा के बीच पंचायत चुनाव हु। मोदी ने कहा कि जुल्म करने वालों की विदाई निश्चित है। बस कुछ महीनों में बंगाल जुल्म से मुक्त हो जाएगा। बंगाल को सिर्फ एक मौके का इंतजार है। बंगाल की जनता ने लेफ्ट के जुल्म से मुक्त किया। जैसे त्रिपुरा में बदलाव हुआ वैसे बंगाल में भी बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें : नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने जेल में सुविधाएं लेने से किया इनकार

वहीं, पीएम मोदी जनसभा में मौजूद भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दीदी देख लीजिए लोगों का साहस। जुल्म के बावजूद लोग सभा में आए हैं। उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष की बात करने वालों का पिछले 8 साल में असली चेहरा, उनका सिंडिकेट सामने आ चुका है। किसान हमारे अन्नदाता और गांव हमारे देश की आत्मा हैं। कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता। अगर देश का किसान उपेक्षित हों तो कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में मोदी की यह पहली रैली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली यह बताती है कि लोकसभा चुनावों के लिए बंगाल हमारे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले राज्यों में से एक है।

वेब डेस्क, IBC24