लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह है कि केंद्र की भाजपा सरकार के लिए किसान और गांव प्राथमिकता है। यही कारण है कि देश के करोड़ों गन्ना किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी के आयात पर 20 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी गई है।
पीएम मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ‘किसान कल्याण रैली’ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा ‘दल-दल‘ होता है, उतना ज्यादा ‘कमल‘ खिलता है। कांग्रेस संसद में कितने भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती रहे लेकिन मोदी जन-जन के दिलों में बसा है। हमारी सरकार न्यू इंडिया बनाने में जुटी हुई है, कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कोई भी क्षेत्र हो दोगुनी गति से काम हो रहा है। शाहजहांपुर में भी इन योजनाओं से लाभ पहुंच रहा है। देश के 49 करोड़ परिवार को रौशन करने की हमारी योजना है।
यह भी पढ़ें : भारी बरिश से रेलवे ट्रैक पर घुटनों तक भरा पानी, यात्रियों को सकुशल निकाला गया, देखिए वीडियो
उन्होंने कहा, मेरा गुनाह यही है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं. परिवारवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा हूं। जब दल के साथ दल हो तो दलदल हो जाता है और जितना ज्यादा दलदल होता है उतना ही कमल खिलता है। वो अपने भविष्य का आकलन के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाए, लेकिन उनका आकलन गलत था, क्योंकि देश बदल चुका है। यहां बेटियां अब जाग चुकी हैं। अब उनका फॉर्मूला कभी काम नहीं आने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि साइकिल हो या हाथी किसी को भी अब बना साथी, लेकिन आपके स्वांग को देश जान चुका है । कल देश की जनता ने देखा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है, उन्हें ना देश दिखता है ना देश का गरीब दिखता है। कल संसद में हम उनसे लगातार ये पूछते रहे कि बताओ तो कि इस अविश्वास का कारण क्या है, लेकिन वो इसका कारण नहीं बता पाए।
यह भी पढ़ें : 120 महिलाओं से जबरदस्ती संबंध बनाने वाला ,ब्लैकमेलर तांत्रिक गिरफ्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल देश की जनता ने देखा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है, उन्हें ना देश दिखता है ना देश का गरीब दिखता है। हमने संकल्प लिया है जिन लोगों ने यहां के लोगों को 18वीं सदी में जीने के लिए मजबूर कर दिया हम उसे बदल कर रख देंगे। हम जल्द ही सभी घरों तक बिजली पहुंचा कर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हमने बिचौलियों और मुफ्तखोर लोगों का धंधा बंद करवा दिया ऐसे में वो हमें हटाना चाहते हैं। हमने देश के हर गांव हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। 18000 गांवों तक जब बिजली पहुंची तो उन लोगों ने ये बोलना शुरू कर दिया कि गांव में बिजली गई, लेकिन घरों तक नहीं पहुंची है।
वेब डेस्क, IBC24