वियतनाम नाव हादसे में मारे गए केरल के दो नागरिकों के शव 14 जुलाई को लाए जाएंगे

Ads

वियतनाम नाव हादसे में मारे गए केरल के दो नागरिकों के शव 14 जुलाई को लाए जाएंगे

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 09:23 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई (भाषा) वियतनाम में हुए एक नाव हादसे में मारे गए केरल के दो नागरिकों के पार्थिव शरीर मंगलवार को वापस लाए जाएंगे। केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीएमओ ने एक बयान में बताया कि कोट्टाराक्कारा के रहने वाले ए.सी. थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) के पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह विमान से तिरुवनंतपुरम लाए जाएंगे।

सीएमओ के मुताबिक, दोनों के शवों को मुंबई से एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2605 के जरिए तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा।

यह विमान सुबह 6:30 बजे मुंबई से रवाना होगा और सुबह 8:50 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।

वियतनामी मीडिया की खबरों के अनुसार, शनिवार को हुए इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी।

वियतनामी समाचार पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के मुताबिक, यह स्पीडबोट फु क्वोक के तट पर एन थोई द्वीप समूह के एक द्वीप ‘होन मे रुत नगोई’ से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलट गई थी।

हादसे के वक्त बोट में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर