सीकर में मां- बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

Ads

सीकर में मां- बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 10:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

सीकर (राजस्थान) दो नवंबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना में मंगलवार की रात एक मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी ने बताया कि गारिंडा गांव निवासी भगवानी देवी (60) और उनकी बेटी सीता (27) ने बीती रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं कुंज रंजन

रंजन