दिल्ली में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए : केजरीवाल

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए : केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 10:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर घटकर 0.5 प्रतिशत हो गयी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने और बाजारों तथा मॉल को सम-विषम के आधार पर खोलने जैसी छूट प्रदान की गयी है।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में इसी तरह से कमी आती है, तो आने वाले दिनों में पाबंदियों में और ढील दी जाएगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 523 नए मामले सामने आए और 50 मरीजों की मौत हुई। गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी, जोकि अब घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गयी है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप