रेलवे में नहीं होगी ‘खलासी’ के लिए नई भर्ती, नियमित कर्मचारियों को ही किया जाएगा नियुक्त : आदेश
रेलवे में नहीं होगी ‘खलासी’ के लिए नई भर्ती, नियमित कर्मचारियों को ही किया जाएगा नियुक्त : आदेश
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर काम करने वाले ‘खलासी’ या ‘बंगला चपरासी’ के पद पर किसी भी नई नियुक्तियों को रोकने का फैसला किया गया है लेकिन महाप्रबंधकों को ऐसे रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों को भरने की अनुमति दी है। रेलवे द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
Read More News: ‘घोषित अपराधी’ करार दिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने लिया बड़ा
हालांकि, रेलवे बोर्ड द्वारा अगस्त में एक पत्र में संकेत दिया गया था कि लंबे समय से चली आ रही ‘खलासी’ की नियुक्ति प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।
उसके बाद एक दिसंबर को जारी मौजूदा आदेश में संकेत दिया गया कि इसे जारी रखा जाएगा, हालांकि नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी।
Read More News: वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जताया शोक

Facebook


