गर्मी से राहत की खबर, आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

Ads

गर्मी से राहत की खबर, आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

  •  
  • Publish Date - June 8, 2019 / 03:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

दिल्ली। देशभर में जारी भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम राहत की खबर लेकर आने वाला है। आज केरल में मानसून दस्तक देगा। भारतीय मौसम विभाग आज मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: सीएम कमलनाथ आज करेंगे विभागों की समीक्षा, 10.30 बजे पहुंचेंगे मंत्रालय

केरल तट से टकराने के बाद ही मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। इससे पहले, विभाग ने 5 से 6 दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताते हुए 7 जून को केरल पहुंचने की बात कही थी। इसके दो दिन बाद उत्तर पूर्व में मानसून दस्तक देगा। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में मानसून पांच से सात दिनों की देरी से पहुंचेगा। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस कोर ग्रुप की अहम बैठक आज, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर होगा मंथन

हालांकि देशभर में जून में सामान्य से कम बारिश होगी। इस बीच, आईएमडी ने उत्तर और मध्य भारत में अगले सप्ताह तक हीटवेव जारी रहने का अनुमान लगाया है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।