ओडिशा में चार मंजिला सुपरमार्केट में आग लगने से कोई हताहत नहीं

Ads

ओडिशा में चार मंजिला सुपरमार्केट में आग लगने से कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - October 15, 2025 / 05:27 PM IST,
    Updated On - October 15, 2025 / 05:27 PM IST

बालासोर, 15 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के बालासोर शहर में बुधवार को चार मंजिला सुपरमार्केट में आग लगने से इमारत को नुकसान पहुंचा।

हालांकि, उन्होंने बताया कि एफ एम कॉलेज रोड स्थित इमारत में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग का पता सबसे पहले सुबह तीन बजे चला।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति को नियंत्रण में लाने में लगभग छह घंटे लगे। दमकल कर्मियों को संकरी सड़क से इमारत तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।’

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है, लेकिन अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश