देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,470 हुई

Ads

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,470 हुई

  •  
  • Publish Date - August 13, 2023 / 02:57 PM IST,
    Updated On - August 13, 2023 / 02:57 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,470 रह गई है। शनिवार को अद्यतन हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

शनिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कोविड-19 से 5,31,921 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं जबकि 4,44,62,883 लोग इससे उबर चुके हैं।

संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है और मृत्यु दर 1.18 फीसदी है।

वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष