कोविड-19 के मरीजों की संख्या घटकर 1,539 हुई

Ads

कोविड-19 के मरीजों की संख्या घटकर 1,539 हुई

  •  
  • Publish Date - August 9, 2023 / 03:55 PM IST,
    Updated On - August 9, 2023 / 03:55 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) भारत में कोविड-19 के 53 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 1,539 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,918 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,49,96,112 है और इस बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,655 हो गयी है ।

वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा