ओडिशा: सरकारी अभियंता की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Ads

ओडिशा: सरकारी अभियंता की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 08:04 PM IST

भुवनेश्वर, 13 जुलाई (भाषा) ओडिशा के सतर्कता विभाग ने सोमवार को एक सरकारी अभियंता के यहां छापेमारी के दौरान उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का पता लगाया, जिसमें 23 कमरों वाला एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर और आठ महंगे भूखंड शामिल हैं।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने भुवनेश्वर में ओडिशा कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओसीसी) के एक अधिशासी अभियंता से जुड़े सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान कोरापुट शहर में 23 कमरों वाली चार मंजिला व्यावसायिक इमारत, एक निर्माणाधीन आवासीय मकान और आठ महंगे भूखंडों का पता लगाया। इनमें से पांच भूखंड कोरापुट, दो राउरकेला और एक भुवनेश्वर में स्थित है।

इसके अलावा, छापेमारी के दौरान सोने के आभूषण, बैंक और डाकघर में जमा राशि तथा अन्य कीमती वस्तुएं भी मिली हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित अभियंता ने वर्ष 2011 में कोरापुट जिले से सरकारी सेवा की शुरुआत की थी।

भाषा खारी सुरेश

सुरेश

ताजा खबर