Odisha Road Accident: बीच रास्ते में अचानक मचा हड़कंप, लोगों को नहीं मिला संभलने तक का मौका, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार

Ads

भुवनेश्वर : कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार ने लोगों को कुचला, तीन की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 02:41 PM IST

Odisha Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार
  • तीन लोगों की मौत
  • तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

भुवनेश्वर: Odisha Road Accident जिले में तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे चाय की दुकान पर चाय पी रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Odisha Road Accident यह हादसा सोमवार रात शहर में आचार्य विहार से नाल्को चौक को जोड़ने वाली सड़क पर, मैत्री विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजपति नगर इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार (ईवी) ने पहले सड़क पर कई दोपहिया वाहनों और एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास चाय पी रहे लोगों के समूह में जा घुसी।

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल जेरोम एक्का और संतोष बेहरा की सोमवार रात ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल लक्ष्मीधर टुडू ने मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पुलिस ने वाहन चालक की पहचान गंजाम जिले के गंगापुर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार गौड़ा के रूप में की है। वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुका है।

पुलिस ने बताया, ‘चालक की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच में नशे की मात्रा शून्य पाई गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि जांच के समय वह शराब के नशे में नहीं था।’ पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने दावा किया कि दुर्घटना से पहले उसने खांसी की दवा ली थी और उसे तेज खांसी आ रही थी।

उसके बयान के अनुसार, अचानक खांसी का दौरा पड़ने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के वास्तविक कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने तथा उपलब्ध सभी साक्ष्यों की जांच के बाद ही चल सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

गजपति नगर इलाके में, मैत्री विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत।

कितने लोग मारे गए?

तीन लोगों की मौत और तीन घायल हुए।

चालक कौन था?

गंजाम जिले के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार गौड़ा।