अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर कैफ ने इमरान खान को लताड़ा, कहा-नसीहत न दें

Ads

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर कैफ ने इमरान खान को लताड़ा, कहा-नसीहत न दें

  •  
  • Publish Date - December 26, 2018 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जमकर लताड़ लगाई है। कैफ ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर नसीहत देने वाला पाकिस्तान अंतिम देश होना चाहिए। कैफ ने ट्वीट कर कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में करीब 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे लेकिन अब दो प्रतिशत बचे हैं।

पढ़ें-सार्वजनिक क्षेत्र के 10 लाख बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज होगा प्रभावित

वहीं दूसरी ओर भारत में आजादी के बाद अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ी है। अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए इस पर लेक्चर देने वाला पाकिस्तान आखिरी देश होना चाहिए।

पढ़ें- महाराष्ट्र, कोल्हापुर में प्रार्थना सभा के दौरान हमला, 12 से ज्यादा…

गौरतलब है कि इमरान खान ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद कहा था कि हम भारत सरकार को बताएंगे कि आखिर अपने अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। इस टिप्पणी पर नसीरुद्दीन ने कहा था कि इमरान खान को अपने ही देश पर बात करनी चाहिए बजाए उन मुद्दों पर टिप्पणी करने के जिनका उनसे कोई वास्ता ही नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत पर हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं।उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर अपने ट्वीट में भारत का नाम लिया।