झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

Ads

झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

  •  
  • Publish Date - September 19, 2024 / 01:38 PM IST,
    Updated On - September 19, 2024 / 01:38 PM IST

चाईबासा, 19 सितंबर (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना जराईकेला थाना इलाके के सारंडा वनक्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘बृहस्पतिवार सुबह हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।’

पुलिस के अनुसार इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाया गया आईईडी तलाशी अभियान के दौरान फट गया।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

ताजा खबर