देश में कोविड रोधी टीके की 184.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार

Ads

देश में कोविड रोधी टीके की 184.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार

  •  
  • Publish Date - March 31, 2022 / 10:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक देश में कोविड रोधी की टीके की 184.28 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे तक टीकों की 20 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं। उसने कहा कि अबतक 12-14 साल आयु समूह को टीके की 1,71,53,367 खुराकें लगाई गयीं।

सरकार के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 2.31 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक लगाई गई हैं।

मंत्रालय का कहना है कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद संख्या में वृद्धि हो सकती है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश