मास्क नहीं लगाने पर ढाई लाख से अधिक लोगों का चालान

Ads

मास्क नहीं लगाने पर ढाई लाख से अधिक लोगों का चालान

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

जयपुर, 10 सितम्बर (भाषा) राजस्थान में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख 54 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार 640, सामाजिक दूरी नहीं रखने पर 3 लाख 91 हजार 181 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं।

पुलिस महानिदेशक (अपराध) एम एल लाठर ने बताया कि राज्य में राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 6 लाख 60 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान करके 9 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा पृथकवास मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 651 एफआईआर दर्ज करके अब तक 8 हजार 78 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 9 लाख 34 हजार 609 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 66 हजार 15 वाहनों को जब्त किया गया तथा करीब 16 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

लाठर ने बताया कि प्रदेश में 27 हजार 28 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- पलामू में नौ दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान