शादी का झांसा देकर पंचायत सदस्य ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

शादी का झांसा देकर पंचायत सदस्य ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार! Panchayat member arrested for rape

  •  
  • Publish Date - January 6, 2023 / 02:43 PM IST,
    Updated On - January 6, 2023 / 03:42 PM IST

Teacher arrested for raping student

नवसारी: Panchayat member arrested for rape गुजरात के नवसारी जिले में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के तालुका पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। निरीक्षक के जे चौधरी ने बताया कि दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिखली पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद निकली छप्पर फाड़ के भर्ती, देरी किए ता हाथ से निकल जाएगा मौका

Panchayat member arrested for rape अधिकारी ने बताया,‘‘ आरोपी चिखली तालुका पंचायत में भाजपा का निर्वाचित सदस्य है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है व्यक्ति ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए ,लेकिन जब वह शादी के वादे से मुकर गया तो महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।’’

Read More: नए साल में रेलवे की बड़ी पहल, ठंड में यात्रियों को मिलेगी अब कंफर्म सीट, रेल प्रशासन ने किया ये खास इंतजाम 

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार महिला दो बच्चों की मां है और 2017 में बीमारी के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके दो वर्ष बाद महिला उस व्यक्ति के संपर्क में आई और उनके बीच 2019 से 2022 तक संबंध रहे। अधिकारी ने बताया कि जब भी महिला आरोपी से विवाह के लिए कहती ,वह कुछ न कुछ बहाना बना कर बात को टाल देता था।

Read More:  SBI समेत ये बैंक होने जा रहे प्राइवेट! नीति आयोग ने जानकारी देते हुए जनता के लिए कही ये बात….जानें

उन्होंने बताया कि छह माह पहले महिला के परिजन तथा ग्रामीणों ने आरोपी से अपना वादा पूरा करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है, लेकिन उसे बचा लिया गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक