Parliament Budget Session: राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस

Ads

Parliament Budget Session: राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:28 AM IST

Parliament Budget Session/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • बजट सत्र के दूसरा फेज का आज तीसरा दिन
  • स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
  • विपक्ष ने पक्षपात का लगाया था आरोप

नई दिल्ली: Parliament Budget Session:  नई दिल्ली में संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए यह प्रस्ताव पेश किया है।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा (Lok Sabha Budget Session News)

Parliament Budget Session:  सदन में इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। मंगलवार को इस मुद्दे पर करीब सात घंटे तक बहस हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने इस पर सदन में चर्चा की अनुमति दे दी थी। इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को करीब 20 बार बोलने से रोका-टोका गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को केवल दो बार बोलने का मौका मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद का सत्र चलता है, तब राहुल गांधी कई बार विदेश चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें

"No Confidence Motion Against Om Birla" क्या है?

"No Confidence Motion Against Om Birla" विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव है, जिसमें उन पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाया गया है।

"Lok Sabha Budget Session Debate" में क्या हो रहा है?

"Lok Sabha Budget Session Debate" के दौरान संसद में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

"Rahul Gandhi Speaking Issue in Parliament" क्या है?

"Rahul Gandhi Speaking Issue in Parliament" को लेकर विपक्ष का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बजट सत्र के दौरान कई बार बोलने से रोका गया, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है।