जम्मू कश्मीर विधानसभा में GST पारित

Ads

जम्मू कश्मीर विधानसभा में GST पारित

  •  
  • Publish Date - July 6, 2017 / 03:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को जीएसटी के कार्यान्वयन से जुड़े प्रस्ताव को पारित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने प्रस्ताव पेश किया जिसे राष्ट्रपति के आदेश के जरिये पारित किया गया. आदेश में केंद्र से राज्य के विशेष दर्जे और विशेष कराधान शक्तियां की हिफाजत करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश के जरिये किसी भी तरह से संविधान के अनुच्छेद 370 से समझौता नहीं किया गया है. दो दिनों की चर्चा के बाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. हालांकि नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और माकपा तथा एक निर्दलीय विधायक ने मौजूदा प्रारूप में राज्य में नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

 

शीर्ष 5 समाचार