जनता तय करेगी कि तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार होगी या एक दल की: कांग्रेस सांसद

जनता तय करेगी कि तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार होगी या एक दल की: कांग्रेस सांसद

जनता तय करेगी कि तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार होगी या एक दल की: कांग्रेस सांसद
Modified Date: February 11, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: February 11, 2026 4:24 pm IST

चेन्नई, 11 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ही तय करेगी कि राज्य में गठबंधन सरकार बनेगी या किसी एक दल की पूर्ण बहुमत वाली सरकार।

उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस ने 2006 में जनादेश पर अमल न करने की ‘गलती’ की।

विरुधुनगर के सांसद टैगोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जनता ही तय करेगी कि गठबंधन सरकार होगी या एकदलीय शासन। वर्ष 2006 में जनता के फैसले को लागू न करना हमारी गलती थी।”

कांग्रेस ने 2021 के विधानसभा चुनाव में द्रमुक के साथ गठबंधन में 25 सीट पर चुनाव लड़ा था तथा उसे 18 सीट मिली थीं।

तमिलनाडु में 2006 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने द्रमुक के साथ गठबंधन में 48 सीट पर चुनाव लड़ा था और वह 34 सीट जीती थी। तब द्रमुक ने 96 सीट जीतकर कांग्रेस के बाहरी समर्थन से अल्पमत सरकार बनाई।

टैगोर ने 2006 के फैसले का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने उस समय सरकार गठन में भाग नहीं लिया था।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में