सवाल आपका है

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल, इस दिन अन्नदाताओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल / Image Source: File

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल / Image Source: File

नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date किसानों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक किसान सम्मान निधि की राशि का इंतज़ार हर किसान को होता है। इस बार भी सरकार की तरफ से 20वीं क़िश्त जारी की जाएगी। किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख सामने आ गई है। जी हां 2 अगस्त यानि कल पीएम मोदी वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करेंगे।

Read More: Guna News: एमपी में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा! बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने गई सेना की नाव पलटी, 7 जवान और मीडियाकर्मी डूबे, लाइव वीडियो आया समाने

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देश भर के किसानों को 20वीं किश्त का वितरण किया जाएगा। इस दिवस को “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम वाराणसी उत्तरप्रदेश में होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी, एफपीओ, पीएसीएस पर पीएम किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि अपने जिले/विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करें।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है और यह राशि 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

Read More: Today News And Live Update 1 August 2025: आज से देशभर में कई बड़े बदलाव.. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती तो बदले UPI से जुड़े नियम

पीएम किसान योजना की मुख्य विशेषताएं

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान पंजीकरण ऑनलाइन

Read More: Petrol Price Latest News Today: पेट्रोल आज से 8 रुपए सस्ता, डीजल 1.54 रुपए हुआ महंगा, बाइक-कार वालों को राहत तो बस-ट्रक मालिकों को झटका

Exit mobile version