PM Modi Halve Convey Size: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की अपने ही सलाह पर अमल.. SPG को दिए यह ख़ास निर्देश, अब आधी रह जाएगी इनकी संख्या

Ads

PM Modi Halve Convey Size: प्रधानमंत्री मोदी ने काफिला छोटा करने, ईंधन बचाने और सरकारी वाहनों में इलेक्ट्रिक उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:50 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:51 AM IST

PM Modi Halve Convey Size || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने काफिले में 50 प्रतिशत वाहन घटाने के निर्देश दिए।
  • सरकारी विभागों में ईंधन बचत और कारपूलिंग पर चर्चा शुरू हुई।
  • सरकारी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) का आकार कम करने का निर्देश दिया है। दो दिन पहले हैदराबाद में उन्होंने देशवासियों को ईंधन और ऊर्जा संरक्षण को अपनाते हुए डीजल-पेट्रोल की कम से कम खपत का सुझाव दिया था। (PM Modi Halve Convey Size) उनके इस अपील के बाद कई राज्य की सरकारों ने भी नेताओं और अफसरों के काफिले में गाड़ियों की संख्या में कटौती की है। इनमें छत्तीगसढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

50 प्रतिशत तक वाहन कम करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पीएम मोदी ने उनकी सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) से कहा है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत तक कम की जाए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने सरकारी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देने को कहा है। हालांकि, उन्होंने नई गाड़ियां खरीदने से बचने की बात कही है ताकि अतिरिक्त खर्च न हो। बताया जा रहा है कि SPG ने इस निर्देश पर काम शुरू कर दिया है और सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

हैदराबाद ने के थे देशवासियों से अपील

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में दिल्ली के बाहर प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनका काफिला पहले की तुलना में छोटा दिखाई दिया। (PM Modi Halve Convey Size) यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हैदराबाद दौरे के दौरान लोगों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील की थी।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल आम जनता के लिए नहीं, बल्कि सभी सरकारी विभागों के लिए भी है। अब कई मंत्रालय और विभाग ईंधन बचाने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं। इनमें मेट्रो से यात्रा को बढ़ावा देना, कारपूलिंग अपनाना और बड़े सरकारी भोज कम करना जैसे सुझाव शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एक अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों में ईंधन की खपत कम करने के तरीकों पर चर्चा चल रही है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री का संदेश सभी के लिए है और सरकारी कर्मचारियों को भी इसमें योगदान देना चाहिए। (PM Modi Halve Convey Size) इसके अलावा, सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के एक अनौपचारिक समूह की बैठक में भी ईंधन बचाने और अनावश्यक यात्राएं कम करने पर चर्चा की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

Q1. प्रधानमंत्री मोदी ने काफिले का आकार कम करने का निर्देश क्यों दिया?

उत्तर: ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और सरकारी खर्च कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।

Q2. पीएम मोदी ने SPG को क्या खास निर्देश दिए हैं?

उत्तर: काफिले में शामिल वाहनों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत तक कम करने के निर्देश दिए गए।

Q3. सरकार ईंधन बचाने के लिए कौन-कौन से कदम उठा रही है?

उत्तर: कारपूलिंग, मेट्रो यात्रा और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।