दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की मेट्रो की सवारी

Ads

दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की मेट्रो की सवारी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2023 / 11:07 AM IST,
    Updated On - June 30, 2023 / 11:07 AM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की। वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा