प्रियंका ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता विदर्सा के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी

Ads

प्रियंका ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता विदर्सा के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 08:13 PM IST

कोझिकोड (केरलम), 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता विदर्सा विनोद के घर जाकर शनिवार को उनके माता-पिता को बधाई दी।

विनोद यहां के तिरुवंबाडी की रहने वाली हैं, जो प्रियंका के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रियंका मलप्पुरम से वायनाड जा रही थीं और इस दौरान विदर्सा के माता-पिता के डी विनोद और अनीता ने उनका स्वागत किया।

प्रियंका ने कहा कि विदर्सा ने वायनाड और भारत को गौरवान्वित किया है और उन्हें भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विदर्सा के माता-पिता से यह भी कहा कि इस युवा खिलाड़ी को अपना लक्ष्य ओलंपिक पर केंद्रित करना चाहिए।

कृषि मंत्री टी सिद्दीकी भी इस दौरे के दौरान प्रियंका के साथ थे।

भारत की तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप