पुडुचेरी में कोविड-19 के 2,783 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 2,783 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 2,783 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 20, 2022 2:08 pm IST

पुडुचेरी, 20 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 2,783 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,342 हो गई। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,053 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर बढ़कर 43.19 प्रतिशत हो गई, जो बुधवार को 30.23 प्रतिशत थी। 95 वर्षीय एक संक्रमित महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,897 हो गई। नए 2,783 मामलों में से सर्वाधिक 2230 मामले पुडुचरी में सामने आए, जबकि कराईकल में 462, यानम में 98 और माहे में 23 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 13,053 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा हैं, जिनमें से 144 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी 8229 घर में ही पृथक-वास में हैं। पुडुचेरी में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 89.71 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,073 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,392 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग अभी तक 15,12,236 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दे चुका चुका है। इनमें से 9,13,761 लोगों को पहली खुराक, 5,94,524 लोगों को दूसरी खुराक और 3951 लोगों को ‘बूस्टर’ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा निहारिका अनूप

अनूप


लेखक के बारे में