कृषि अधिनियमों को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

Ads

कृषि अधिनियमों को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मंगलवार शाम राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के के बाद केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयकों को लेकर राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चार विधेयकों और प्रस्ताव के बारे में राज्यपाल को जानकारी देंगे।

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से विधेयकों को पारित कर दिया और प्रस्ताव का समर्थन किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सदन की दिन की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे।

भाषा शुभांशि माधव

माधव