पुरी:Puri Jagannath Temple News ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को एक श्रद्धालु को उसके चश्मे में जासूसी कैमरा लगे होने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान गुजरात के अहमदाबाद निवासी भरत पांड्या के रूप में हुई। बारहवीं सदी के इस मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सख्त वर्जित है।
Puri Jagannath Temple News अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में मंदिर परिसर में कैमरा छुपाकर ले जाने की यह पांचवीं घटना है। पुलिस ने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों के लिए पुजारी की पोशाक पहने किसी भी व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल है। केवल मंदिर के सेवादार या मंदिर प्रशासन ही ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर सकते है।’
मंदिर के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर इस तरह के उल्लंघनों को रोकने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचे की मांग की है। इस बीच, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने अनुशासनहीनता और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए तीन सेवादारों को निलंबित कर दिया।