India High-Density Rail Routes || Image- ibc24 news archive
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत करीब 11,000 किलोमीटर लंबे सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को क्वाड्रपल-ट्रैक कॉरिडोर में बदलने की योजना है। (India High-Density Rail Routes) इन मार्गों पर देश के कुल रेल यातायात का करीब 41 फीसदी हिस्सा संचालित होता है, जबकि इनकी लंबाई पूरे रेल नेटवर्क की करीब 16 फीसदी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्वाड्रपल ट्रैकिंग का मतलब मौजूदा दो रेल लाइनों के साथ दो और नई लाइनें बिछाकर कुल चार समानांतर ट्रैक तैयार करना है। इससे एक ही कॉरिडोर पर यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को अलग-अलग ट्रैक पर संचालित किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने के साथ परिचालन में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे ने जिन सात प्रमुख रूट्स को क्षमता विस्तार के लिए चुना है, उनमें दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-चेन्नई, चेन्नई-मुंबई, मुंबई-दिल्ली, दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-हावड़ा और दिल्ली-गुवाहाटी शामिल हैं। ये कॉरिडोर देश के प्रमुख महानगरों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों, बंदरगाहों और कारोबारी केंद्रों को जोड़ते हैं।
इनमें दिल्ली-हावड़ा रूट करीब 1,400 किलोमीटर, जबकि दिल्ली-मुंबई रूट लगभग 1,500 किलोमीटर लंबा है। नेटवर्क के कई प्रमुख हिस्सों में निर्माण और क्षमता विस्तार का काम पहले से चल रहा है। (India High-Density Rail Routes) वहीं, कुछ हिस्से अभी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर वे मार्ग हैं, जहां यात्रियों और माल की आवाजाही काफी अधिक होती है। ऐसे रूट्स पर ट्रैक विस्तार के साथ आधुनिक सिग्नलिंग, विद्युतीकरण और अन्य तकनीकी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
रेलवे के इस प्लान का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाना, यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को बेहतर करना तथा भविष्य की बढ़ती मांग के लिए नेटवर्क को तैयार करना है। चार ट्रैक उपलब्ध होने से व्यस्त रूट्स पर ट्रेनों को अधिक व्यवस्थित तरीके से चलाने में मदद मिल सकती है।
🚨Indian Railways is set to upgrade 11,000 Km of seven heavily trafficked routes, transforming them into four-line corridors.
1. Delhi-Howrah
2.Howrah-Chennai
3.Chennai-Mumbai
4.Mumbai-Delhi
5.Delhi-Chennai
6.Mumbai-Howrah
7.Delhi-Guwahati pic.twitter.com/tJAcQWvPS8— Indian Infra Report (@Indianinfoguide) August 27, 2026
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए
उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत
नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए