कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. नए अध्यक्ष का ऐलान मंगलवार 5 दिंसबर को हो सकता है.
ये भी पढ़ें- भोपाल गैस पीड़ित विधवाओं को मिलेगा 1 हजार रुपए मासिक पेंशन
राहुल गांधी के नामांकन दाखिले के दौरान सोनिया गांधी उनकी पहली प्रस्तावक बनी। मनमोहन सिंह उनके दूसरे नामांकन में प्रमुख प्रस्तावक बने। नामांकन दाखिले के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहें.
ये भी पढ़ें- ओखी तूफान से अब तक 19 की मौत, 900 मछुआरों को रेस्क्यू किया गया
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा राहुल के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक दस्तखत करने वालों में वरिष्ठ पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी. चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और इनमें छह मुख्यमंत्री पंजाब के अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल के वीरभद्र,पुडुचेरी के वी.नारायणसामी, मेघालय के मुकुल संगमा और मिजोरम के लाल थंहावला भी मौजूद रहें.
ये भी पढ़ें- भरूच में बरसे मोदी, धुआंधार प्रचार से कांग्रेस पर वार
वेब डेस्क, IBC24