नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) केरल एवं तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
आर्लेकर इससे पहले बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। उन्होंने दो जनवरी 2025 को केरल के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा, “तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”
आर्लेकर के पास तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। भारत की राष्ट्रपति ने उन्हें इस वर्ष 12 मार्च को आर. एन. रवि की जगह राज्य का 27वां राज्यपाल नियुक्त किया था।
अपने वर्तमान दायित्वों से पहले आर्लेकर 2021 से 2023 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और 2023 से 2024 तक बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश