बेंगलूरु। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में सियासी दांव खेला है। उन्होंने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता है, तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे।
कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान बेंगलूरु में पत्रकारों ने पूछा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत होती है, तो क्या आप पीएम बनेंगे, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि क्यों नहीं। आगे उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं बार-बार पीएम मोदी से यह पूछ रहा हूं कि उन्होंने सीएम कैंडिडेट के रूप में एक भ्रष्ट आदमी को क्यों चुना, जो जेल भी जा चुका है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से जोगी ने बांधा बोरिया बिस्तर, अब विधायक पत्नी के साथ रहेंगे
उन्होंने कहा था कि ‘सेलफोन में तीन मोड होते हैं। पहला काम करने वाला मोड होता है। दो अन्य स्पीकर मोड एवं एयरप्लेन मोड होते हैं। मोदी केवल स्पीकर एवं एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करते हैं। काम वाले मोड का नहीं। उनसे मोदी द्वारा पिछले सप्ताह चुनावी रैली में किए गए उस कटाक्ष के बारे में प्रतिक्रिया देने को कहा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार के बाद कांग्रेस ‘पंजाब, पुडुचेरी और परिवार‘ कांग्रेस बन रह जाएगी।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी महापंचायत में दिखाएंगे ताकत, बनेगी बड़े आंदोलन की रणनीति
उन्होंने कहा, ‘वह भ्रष्टाचार के बारे में नहीं बोल सकते क्योंकि येदियुरप्पा उनके बगल में खड़े रहते हैं. वह किसानों के बारे में नहीं बोल सकते, क्योंकि उन्हें उन्होंने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं दिया, बोनस नहीं दिया, उनका कृषि कर्ज माफ नहीं किया।
वेब डेस्क, IBC24