राष्ट्रीय राजधानी में आज बारिश की संभावना

Ads

राष्ट्रीय राजधानी में आज बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - August 21, 2025 / 10:23 AM IST,
    Updated On - August 21, 2025 / 10:23 AM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत था।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गणवत्ता सूचकांक 74 था जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी माना जाता है।

भाषा सुमित सुरभि

सुरभि