केरल के कई हिस्सों में बारिश जारी, आईएमडी ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
केरल के कई हिस्सों में बारिश जारी, आईएमडी ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
तिरुवनंतपुरम, 20 अगस्त (भाषा) केरल के कई हिस्सों में बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राज्य के दो जिलों एर्णाकुलम और इडुक्की में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।
आईएमडी ने मंगलवार के लिए राज्य के सात अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया।
आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने और तेज हवाओं व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने बुधवार के लिए राज्य के छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और शेष जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब बहुत भारी बारिश (6 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर) हो सकती है। ‘येलो अलर्ट’ का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश हो सकती है।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


