राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात की

Ads

राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - March 4, 2024 / 02:31 PM IST,
    Updated On - March 4, 2024 / 02:31 PM IST

जयपुर, चार मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार शर्मा ने राजभवन पहुंच कर मिश्र से मुलाकात की।

प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने भी बाद में मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज राजभवन में राज्यपाल महोदय कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।’’

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव