IAS Kiran Soni Gupta Paintings: गांव की खूबसूरती से लेकर Valley Of Flowers तक… IAS अधिकारी किरण सोनी गुप्ता की पेंटिंग्स ने जीता दिल, देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
गांव की खूबसूरती से लेकर Valley Of Flowers तक... IAS अधिकारी किरण सोनी गुप्ता की पेंटिंग्स ने जीता दिल, Rajasthan IAS Kiran Soni Gupta Paintings
नई दिल्लीः IAS Kiran Soni Gupta Paintings: ‘कला केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि भावनाओं, विचारों और अनुभवों की अभिव्यक्ति है’.. इस बात को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कलाकार किरण सोनी गुप्ता ने अपनी हालिया सोलो एग्ज़िबिशन ‘Unbroken Spirit’ के माध्यम से साबित किया है। उनकी ये प्रदर्शनी नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज़ ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन ने किया। इस प्रदर्शनी में देश के कई वरिष्ठ नीति-निर्माता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
IAS Kiran Soni Gupta Paintings: बता दें कि 1985 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी किरण सोनी गुप्ता ने अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बनाई है। कोई औपचारिक प्रशिक्षण न होने के बावजूद उन्होंने ऑयल पेंट, वॉटर कलर, चारकोल और पेंसिल जैसे विभिन्न माध्यमों से कला का अभ्यास जारी रखा और कई विषयों को लेकर हर साल बड़ी संख्या में कलाकृतियों का निर्माण किया। इन्हीं कलाकृतियों को हालिया सोलो एग्ज़िबिशन ‘अनब्रोकन स्पिरिट’ के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे देखकर प्रदर्शनी में आए लोग भी मंत्रमुग्ध हो गए।

इस पेंटिंग को अपना फेवरेट मानती हैं किरण सोनी गुप्ता
सिविल सर्विसेज़ ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में आयोजित प्रदर्शनी को लेकर आईएएस अधिकारी किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में “valley of flowers” थीम पर आधारित पेंटिंग्स भी शामिल की गई हैं जो उनके जीवन के विविध अनुभवों के एक कलात्मक ट्रैवलॉग को भी दर्शाती हैं। उनकी सबसे प्रभावशाली पेंटिंग कोविड काल में बनी, जब उन्होंने वॉटर कलर्स से परे जाकर अन्य कला शैलियों को भी आजमाया। उन्होंने skirture painting को भी एक मौका दिया और वह कलाकृति भी प्रदर्शनी में देखी जा सकती है। उनकी water color पेंटिंग वास्तुकला और लैंडस्केप्स पर आधारित हैं। वे बताती हैं कि उनकी प्रेरणा का स्रोत उनके आसपास का वातावरण है। गुप्ता ने यह भी बताया कि उनकी पसंदीदा पेंटिंग उदयपुर की थीम पर आधारित हैं, क्योंकि उनका ऑफिस गणगौर घाट पर स्थित था।

विदेशों में दिखाई थी किरण सोनी गुप्ता की पेंटिंग्स
आईएएस अधिकारी किरण सोनी गुप्ता की कलाकृतियों की बात करें तो उनकी “नरेगा” श्रृंखला ग्रामीण महिला श्रमिकों के जीवन और सशक्तिकरण को दर्शाती है। वहीं उनकी “फेमिन” पेंटिंग के ज़रिए राजस्थान में सूखे के महिलाओं और बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाने के लिए उन्हें 2003 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं नरेगा, पूजा टाइम्स और शेल्टर्स 2012, 2013 और 2017 में लूव्र, पेरिस में प्रदर्शित की गई थी। बता दें कि इतने सालों में किरण सोनी गुप्ता ने न सिर्फ़ एक पॉलिसी मेकर के तौर पर, बल्कि एक पेंटर, स्कल्पटर, राइटर और क्यूरेटर के तौर पर भी नाम कमाया है। उनका कहना है कि उनके काम कई देशों में गए हैं और इंटरनेशनल आर्टिस्टिक स्पेस में अपनी जगह बनाई है। किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि वे अपने आर्ट वर्क में राजस्थानी परिवेशों को शामिल करती हैं। उनकी पेंटिंग्स में चमकीले और earthy रंग होते हैं, जो अक्सर गांव के नज़ारे, औरतें और लोक परंपराओं को दिखाते हैं।


इन्हें भी पढ़ेंः-
- UP Road Accident News: स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकराकर पलटा ट्रक, छात्रा समेत दो लोगों की हुई मौत
- Sagar Dancer Death: कई दिनों से संपर्क में न होने के बाद इस हाल में मिला महिला डांसर का शव, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, परिजनों ने जो बताया…
- Asha Bhosle Death: सबको रुला गईं आशा ताई, पीएम मोदी-अमित शाह समेत इन दिग्गत नेताओं की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट
- UP Suicide News: विधवा भाभी के साथ ऐसा काम करने के लिए देवर पर बनाया जा रहा था दबाव, अब युवक ने उठाया खौफनाक कदम
- Sagar Kinnar Fight Video : थाने के अंदर किन्नरों का तांडव! बधाई के लिए भिड़े दो गुट, पुलिस के सामने कर दिया ऐसा कांड

Facebook


