राजस्थान: बालोतरा में भू-अभिलेख निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: बालोतरा में भू-अभिलेख निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 05:30 PM IST

जयपुर, 27 जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को बालोतरा में भू-अभिलेख निरीक्षक को 20,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, तहसील गुड़ामालानी के सर्किल नगर के भू-अभिलेख निरीक्षक (आरआई) नारायणलाल को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के बयान के अनुसार, शिकायतकर्ता को उसके पिता की कृषि भूमि की नेखमबंदी (सीमांकन) करने की एवज में आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक नारायणलाल द्वारा 26,000 रुपये की रिश्वत की मांग करके परेशान किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी नारायणलाल ने परिवादी एवं सह-परिवादी से 26,000 रुपये लिए और इस दौरान सह परिवादी के आग्रह पर इसमें से 5500 रुपये लौटा दिए। आरोपी को शेष राशि 20,500 रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ तथा मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

संतोष

संतोष