Rajnath Singh News: ‘हमारी शर्तों पर रोका..ताकत आज भी बरकरार’, राजनाथ सिंह ने खोला ऑपरेशन सिंदूर पर सबसे बड़ा राज, कहा- ‘जरूरत पड़ती तो..’

Rajnath Singh News: ‘हमारी शर्तों पर रोका..ताकत आज भी बरकरार’, राजनाथ सिंह ने खोला ऑपरेशन सिंदूर पर सबसे बड़ा राज, कहा- 'जरूरत पड़ती तो..'

Rajnath Singh News: ‘हमारी शर्तों पर रोका..ताकत आज भी बरकरार’, राजनाथ सिंह ने खोला ऑपरेशन सिंदूर पर सबसे बड़ा राज, कहा- ‘जरूरत पड़ती तो..’

Rajnath Singh News | Photo Credit: AI

Modified Date: April 30, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: April 30, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आयोजित ANI राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2.0 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन
  • आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई
  • पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताया

नई दिल्ली: Rajnath Singh News देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को ANI राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2.0 अयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर को इस नई विश्व व्यवस्था का प्रतीक बताया।

Rajnath Singh News कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताया और कहा कि आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म करना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात

इसके अलावा रक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं यहां फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ, कि हमने वह operation इसलिए बंद नहीं किया, कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने उसे अपनी मर्जी से, अपनी शर्तों पर रोका। अगर जरूरत पड़ती, तो हम लंबी लड़ाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार थे। हमारी surge capacity, यानी अचानक जरूरत के समय, क्षमता विस्तार करने की ताकत भी, हमारे पास मौजूद थी। थी ही नहीं, बल्कि अभी भी है और पहले से और अधिक दुरुस्त है।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।