Ramleela In England
नई दिल्ली। रामलीला का मंचन भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। दक्षिण और पूर्वी एशिया के लगभग सभी देशों में किसी न किसी रूप में रामलीला होती है। थाईलैंड श्रीलंका और जापान में भी राम कथा का महत्व है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शारदीय नवरात्र में देशभर में रामलीला का मंचन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
हिंदू मानस में नैतिकता, परस्पर सहयोग और त्याग की सुनाई जाने वाली रामकथा दुनिया भर में किसी न किसी रूप प्रचारित-प्रसारित हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी की रामलीला का मंचन भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। दक्षिण और पूर्वी एशिया के साथ इस बार यूरोप के उत्तर पश्चिम में भी रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब दुनिया के कोने-कोने में रामलीला का सुनाई जाएगी।
जानकर यह हैरानी होगी कि पहली बार यूरोप के उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी भाषा में रिहर्सल किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड में ‘ईस्टलेघ और साउथेम्प्टन एशियन कम्युनिटी व Sarikakreates के सहयोग से शारदीय नवरात्र के पहले दिन 15 अक्टूबर को रामलीला का मंचन वहाँ के स्थानीय प्रवासियों के द्वारा किया जा रहा हैं। श्री मनःकामेश्वर मठ (आगरा) परिवार की बहिन संध्या का भी इस लीला मंचन में सहयोग रहेगा। रिहर्सल प्रारंभ हो चुकी हैं।
समस्त आयोजन में कोई बाहर का कलाकार ना होकर स्थानीय निवासी व उनके परिजन लीला में भाग लेते हैं पूर्व में मठ प्रशासक हरिहर जी भी ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित हो चुके हैं। इन प्रवासियों का अपने को और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का बड़ा ही सराहनीय प्रयास रहता है। इस रामलीला के बारे में जानकारी के लिए बहिन संध्या ने व्टासअप मोबाइल नम्बर +44 7883 008581 दिया है। नीचे दिए गए इस वीडियो में रामलीला रिहर्सल का आनंद ले सकते हैं।
IBC24 छत्तीसगढ़ (सर्वे फॉर्म)