पुडुचेरी, 11 मई (भाषा) ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेता एन रंगासामी 13 मई को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उपराज्यपाल के कैलाशनाथन बुधवार को सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर लोक निवास में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
यह पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में रंगासामी का पांचवां कार्यकाल होगा।
नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी ने 16 सीट पर लड़ते हुए 12 सीट पर जीत हासिल की, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी भाजपा ने 10 पर लड़ते हुए चार सीट जीतीं।
एआईएडीएमके और लाचित जननायगा काची ने एक-एक सीट जीती, जिससे 30 सदस्यीय विधानसभा में राजग की कुल संख्या 18 हो गई।
पुडुचेरी में फिर से गठबंधन सरकार बनेगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के सदस्य भी शपथ लेंगे या नहीं।
भाषा संतोष खारी
खारी