देहरादून, छह सितंबर (भाषा) उत्तराखंड पुलिस ने अदालत के आदेश पर सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक महेश नेगी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
गौरतलतब है कि एक महिला ने विधायक नेगी पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उनके अपनी बेटी का पिता होने का दावा किया है। महिला ने इस संबंध में डीएनए जांच की भी मांग की है।
पढ़ें- सुशांत मामले ने हमें बॉलीवुड में मादक पदार्थों की पैठ होने के संकेत…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोडा जिले के द्वाराहाट से विधायक नेगी के खिलाफ शहर के नेहरू कॉलोनी थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (जान से मारने की धमकी) में मामला दर्ज किया गया है।
नेगी की पत्नी रीता के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें- सुशांत केस में एनसीबी ने दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया
देहरादून की एक अदालत ने महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शनिवार को विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
हालांकि, विधायक ने महिला द्वारा उनके ऊपर लगाए आरोपों को षडयंत्र बताया है और कहा है कि इसमें कुछ कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
पढ़ें- रिया चक्रवर्ती NCB दफ्तर रवाना, पूछताछ के लिए जारी किया गया था नोटिस