RBI ने शुरू की 200 रूपये के नोट की छपाई, नगद लेनदेन में होगी आसानी 

Ads

RBI ने शुरू की 200 रूपये के नोट की छपाई, नगद लेनदेन में होगी आसानी 

  •  
  • Publish Date - June 29, 2017 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

 

नोटबंदी के बाद 500 और 2000 रुपये के नए नोट मार्केट में लाने के बाद केंद्र सरकार अब 200 रुपये के नोट उतारने की तैयारी में है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से इसकी छपाई भी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि लोगों के लिए ट्रांजैक्शंस को आसान करने के मकसद से इस नोट को जारी किया जाएगा।

पूरे मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक RBI की ओर से कुछ हफ्ते पहले ही इन नोटों की छपाई का आदेश दिया गया है। इसके बाद से ही सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में इन नोटों की छपाई का काम चल रहा है। पहले इन नोटों को जुलाई में जारी किए जाने की बात की जा रही थी, लेकिन अब इसमें कुछ देरी हो सकती है।