राहुल के गले मिलने की आलोचना करने वाले राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पार्टी से हटाए गए

Ads

राहुल के गले मिलने की आलोचना करने वाले राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पार्टी से हटाए गए

  •  
  • Publish Date - July 23, 2018 / 04:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

पटना। लोकसभा में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगाने वाली घटना काफी सुर्खियों में रही थी। इसे लेकर कई लोगों ने राहुल की सराहना की तो कईयों आलोचना। इसकी आलोचना करने वाले राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी से निकाल दिया गया है।

बता दें कि राजनीतिक और कानूनी परेशानियों से जूझ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीते वर्ष शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था कहा जाता है कि लालू यादव ने लखनऊ निवासी शंकर चरण त्रिपाठी के कहने पर ही रंगीन कुर्ता पहनना शुरू किया था त्रिपाठी सेल्स टैक्स अधिकारी रह चुके हैं

यह भी पढ़ें : लोकसभा में इस सांसद से बोले मंत्री जावड़ेकर- मैं आपसे अंग्रेजी की ट्यूशन लूंगा

इससे पहले एक बसपा नेता को भी राहुल गांधी की आलोचना करने पर मायावती ने पार्टी से निकाल दिया था। बीएसपी नेता जय प्रकाश सिंह ने कहा था कि सोनिया गांधी की तरह राहुल गांधी का खून भी विदेशी और वो राजनीति में कभी सफल नहीं हो पाएंगे

 वेब डेस्क, IBC24