नोएडा: samvida Employee Dies गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
samvida Employee Dies पुलिस ने बताया कि संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई बाधा को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच बिजली के करंट की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
थाना बिसरख के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है जो सई गार्डन चिपियाना का निवासी था। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतक लाइनमैन के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।