लखनऊ। हम जो ख़बर आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जिस किसी ने भी जाना है, वो हैरान है। ये घटना सिर्फ हैरान करने वाली ही नहीं है, बल्कि हर किसी के लिए चिंता करने वाली भी है क्योंकि सबके बच्चे स्कूल जाते हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के त्रिवेणी नगर इलाके में ब्राइटलैंड स्कूल है।
Lucknow: Parents gather outside Brightland School in Triveni Nagar to stage a protest against the incident where a class 1 student was injured after allegedly being attacked with a knife inside school premises yesterday. pic.twitter.com/X2BZDwQ1wo
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2018
इस स्कूल में पहली क्लास में पढ़ने वाला बच्चा रितिक टॉयलेट में बुरी तरह घायल हालत में मिला था, किसी ने उसे चाकू या किसी और धारदार हथियार से ज़ख्मी कर दिया था। रितिक के पिता राजेश हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं, जैसे ही स्कूल की ओर से उन्हें फोन आया, वो चौंक गए क्योंकि फोन पर ये बताया गया कि उनका बेटा घायल हो गया है, इसलिए जल्दी स्कूल पहुंचें। राजेश फौरन अपने परिवार के साथ स्कूल पहुंचे, इस बीच स्कूल की ओर से बच्चे को अस्पताल ले जाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था।
Aliganj: A std 1 student injured after allegedly being attacked with a knife in school premises, admitted in Hospital.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 17, 2018
ये भी पढ़ें-सीएम शिवराज से माफी मांगने की मांग, PSO की पिटाई का मामला
घटना की ख़बर जंगल में आग की तरह फैली और घबराहट में इस स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे छात्रों के अभिभावक भी स्कूल में आ जुटे। हाल ही में ऐसी ही घटना हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी, जिसमें टॉयलेट में ही पहली क्लास के छात्र प्रद्युम्न की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ में इस तरह की वारदात दोहराई जाने से हर कोई सकते में नज़र आया। गनीमत ये रही कि 6 साल के रितिक की जान बच गई और अब उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें-फिल्म ‘पद्मावत’ पर कई राज्यों के प्रतिबंध के खिलाफ आज SC में सुनवाई
स्कूल निदेशक वीना व्यास ने बताया कि रेयान हत्याकांड के बाद से उनके स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और रितिक को जिस तरह से फौरन अस्पताल ले जाया गया, उसके घरवालों को सूचना दी गई, ये उसी एहतियात का नतीजा है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पुलिस को भी तुरंत वारदात की सूचना दे दी गई थी। स्कूल में 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। स्कूल प्रबंधन ने अपनी ओर से बाकी छात्रों की काउंसिलिंग भी शुरू की है ताकि ये पता चल सके कि ये वारदात ब्लू व्हेल या किसी दूसरे मोबाइल गेम का कुपरिणाम तो नहीं है।
Child is under treatment & is fine now. Our priority was his safety, his parents work as peons & we thought it will be tough for them, so we took him to hospital by ourselves. We are told by the child that a ‘Didi’ took hold of him & attacked him with a sharp object: Principal pic.twitter.com/sZL1VzC0MV
— ANI UP (@ANINewsUP) January 17, 2018
ये भी पढ़ें-जीएसटी काउंसिल की बैठक से जनता को काफी उम्मीदें
अस्पताल में जब 6 साल के मासूम रितिक को होश आया और उसने अपने साथ हुई दहला देने वाली घटना के बारे में बताया तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। रितिक ने कहा कि प्रेयर के बाद वो क्लास की ओर जा रहा था तभी एक दीदी (जूनियर सेक्शन की रितिक से बड़ी उम्र की छात्रा) ने मुझसे नाम पूछा, जैसे ही मैंने अपना नाम दीदी को बताया, उन्होंने मेरा मुंह जोर से दबा दिया और उसी फ्लोर पर टॉयलेट में खींचकर ले गई, इसके बाद मेरा मुंह बांधकर दो-तीन चाकू मार दिया। रितिक ने बताया कि जिस वक्त दीदी उसे चाकू मार रही थी, वो ये भी कह रही थी कि तुम मरोगे नहीं तो स्कूल में छुट्टी कैसे होगी?
ये भी पढ़ें-जीएसटी काउंसिल की बैठक से जनता को काफी उम्मीदें
पुलिस ने रितिक का बयान दर्ज कर लिया है। जानकारी मिली है कि सीसीटीवी फुटेज और स्कूल रजिस्टर में लगी छात्राओं की तस्वीरें उसे दिखाई गईं, जिसमें से उसने हमलावर छात्रा की पहचान भी कर ली है। रितिक को जिस छात्रा ने चाकू मारा था, वो जूनियर सेक्शन की ही है और नाबालिग है, इसलिए पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने अभी उसका नाम उजागर नहीं किया है। इस घटना ने एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर बच्चों को हो क्या गया है? कम उम्र में बड़े अपराध के दलदल में धंसते बच्चों को संभालने में परिवार, स्कूल और समाज जिस तरह से नाकाम हो रहा है, वो आने वाले वक्त में रेयान इंटरनेशनल या ब्राइटलैंड स्कूल जैसी वारदात के बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24