असम कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अब्दुर रशीद मंडल रायजोर दल में शामिल

असम कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अब्दुर रशीद मंडल रायजोर दल में शामिल

असम कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अब्दुर रशीद मंडल रायजोर दल में शामिल
Modified Date: February 16, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: February 16, 2026 5:56 pm IST

गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम में कांग्रेस के तीन बार के विधायक अब्दुर रशीद मंडल सोमवार को रायजोर दल में शामिल हो गए। उन्होंने राज्य में अगले कुछ महीनों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले यह कदम उठाया।

मंडल ने कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद रायजोर दल में शामिल की घोषणा की। हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

गोलपाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडल ने रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा, “मुझे गोगोई के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे रायजोर दल में शामिल होकर खुशी हो रही है। मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उनके हाथों को मजबूत करने के लिए उत्साहित हूं।”

हालांकि, असम कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंडल ने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा पारुल माधव

माधव


लेखक के बारे में