बीजेपी से अनबन, अब आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे शॉटगन !

Ads

बीजेपी से अनबन, अब आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे शॉटगन !

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 09:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

पटना। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आरजेडी की टिकट से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे। तेजस्वी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बीजेपी ने अच्छा बर्ताव नहीं किया, लेकिन उनसे पूरा बिहार प्यार करता है। उधर जेडीयू ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को ‘राजनीतिक अंकल’ मिल गए हैं। 

ये भी पढ़ें- सत्ता, संपत्ति और साजिश के इर्द-गिर्द घूम रही भय्यूजी महाराज की मौत की कहानी

भाई वीरेंद्र के मुताबिक आने वाले समय मे एनडीए बिखर जाएगा और महागठबंधन का विस्तार हो रहा है. इसी के तहत लोग एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आ रहे है. उन्होने शत्रुघ्न सिन्हा के फेमस डायलॉग ‘खामोश…’ को भी फिल्मी अंदाज मे बोल कर बिहारी बाबू के आमंत्रित किया।

ये भी पढ़े- बूढ़ी मां की कहानी और राष्ट्रगीत सुन पसीजा शिवराज का दिल, किया ये ऐलान

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा साफ किया है कि वो 2019 में वे किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन वे पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे।   चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे।  जब पूछा गया कि आपके लिए पटना साहिब से कौन मुनासिब है, आरजेडी या कांग्रेस? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘’सिचुएशन कोई भी हो मैं लड़ूंगा पटना साहिब से ही.’’ यानि उन्होंने साफ किया कि 2019 में वे किसी भी पार्टी से लड़ें, वे पटना साहिब से ही लड़ेंगे।

 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24